जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राजस्थान खादी संघ के अम्बर भवन बापूनगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने महात्मा गांधी की मूर्ति अनवारण करने के बाद खादी प्रदर्शनी का अवलोकन और खादी ग्रामोद्योग भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर खादी समिति के सचिव गणपत सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बालकृष्ण खींची ने मुख्यमंत्री को खादी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया और वह खादी बुनकरों की स्थिति से अवगत कराया।
नगर प्रभा टीम मुख्यमंत्री गहलोत ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण