प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के खुंटी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा है। 15 साल में 10, मैं 13 साल अकेला मुख्यमंत्री था। उस स्थिरता का परिणाम है, गुजरात कहां से कहां पहुंच गया। यानी जितनी तेजी से झारखंड का मौसम नहीं बदलता था उतनी तेजी से मुख्यमंत्री बदल जाते थे। इस अस्थिरता के लिए कांग्रेस और झामुमो का निजी स्वार्थ जिम्मेदार है। इससे पहले मोदी ने खूटी में कहा था कि पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोडी है। उसे बहत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हआ है। विकास का माहौल बना है। उन्होंने कहा- यहां आने का मुझे कई बार सौभाग्य मिला है। पीएम बनने के बाद भी मेरा यहां दूसरा कार्यक्रम है। 2016 में जब पंचायती राज्य के कार्यक्रम में आपके बीच आया था, तब मैंने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली में समिट करने वाली नहीं है। हम स्पष्ट एसी कमरों में चैन से सोने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को दिल्ली से निकालकर आस्था देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है।' 'इस साल अंतरराष्ट्रीय योग । दिवस का कार्यक्रम भी रांची में किया गया। झारखंड को दुनिया माहौल में नई पहचान दिलाने का श्रेय माहौल आप सभी को है। कांग्रेस और झामुमो के राज में यहां से भ्रष्टाचार की खबरें, लूट की खबरें आती थी। इन दलों के अनेक नेताओं पर आज भी भ्रष्टाचार के केस अदालतों में चल रहे हैं। अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार के लिए इन्होंने मुख्यमंत्री पद के कुर्सी का सौदा कर दिया था।' 'भाजपा ने अस्थिरता के दौर पर रोक लगाई और पहली बार पांच साल तक एक ही मुख्यमंत्री झारखंड को दिया। इसी स्थिरता का परिणाम है कि नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल बना है। इसे बनाए रखने के लिए झारखंड पुकार रहा है भाजपा सरकार दोबारा।'
'यहां मौसम से पहले तो मुख्यमंत्री बदल जाते थे, इस अस्थिरता की वजह काग्रेस-झामुमो का स्वार्थ था'